फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे चरण के लिए बिके नामांकन पत्र

Tue, 17 Nov 2015 07:18 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे, तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री दूसरे दिन भी जारी रही। अमरिया, ललौरीखेड़ा, बीसलपुर और बिलसंडा ब्लाक में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। नामांकन पत्र खरीदने के साथ ही प्रत्याशियों ने बैंक पहुंचकर चालान फार्म से जमानत राशि भी जमा की।
विज्ञापन

बीसलपुर। बीडीओ सीके श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान के 92 और ग्राम पंचायत सदस्य के 73 नामांकन पत्र बिके।
बिलसंडा। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तौलेराम गंगवार ने बताया कि ग्राम प्रधान पद के 340 और ग्राम पंचायत सदस्य के 254 नामांकन पत्र बिके।
चौथे चरण की बिक्री कल से
पूरनपुर। पंचायत चुनाव के चौथे चरण का चुनाव पूरनपुर ब्लाक में होगा। सबसे बड़े ब्लाक में ग्राम प्रधान के 189 और सदस्य के 2413 पदों पर चुनाव होना है। इसके लिए बृहस्पतिवार से नामांकन शुरू होगा। पीडी/प्रभारी बीडीओ आरबी भास्कर ने बताया नामाकंन पत्रों की बिक्री को पांच काउंटर बनाए जा रहे हैं। इसमें दो पर प्रधान और तीन पर सदस्य के नामांकन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें