पीलीभीत। रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर संचालित पोल्ट्री फार्म व बैकयार्ड से 187 नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। साथ ही टीम क्षेत्र में भ्रमण कर पोल्ट्री फार्म संचालकों को बर्ड फ्लू से बचाव आदि के सुझाव दे रही है। गोरखपुर चिड़ियाघर में बाघिन में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया। इसके चलते यहां पर भी ब्लॉक स्तर पर टीमों का गठन किया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देशन में जिले में 16 आरआरटी टीमों का गठन किया। इसमें पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन अधिकारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को शामिल किया गया। इन टीमों को पोल्ट्री फार्म व बैकयार्ड में जाने के निर्देश दिए। इसमें संवेदनशील स्थानों पर नमूने लेने के निर्देश दिए। 16 मई से 20 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। इसमें जिले की पोल्ट्री फार्म व बैकयार्ड मलिकों के यहां से 187 नमूने लिए गए। टीम ने नमूनों को संग्रहित कर जिला मुख्यालय भेजा। इसके बाद इन नमूनों को जांच के लिए बरेली के आरबीआई भेजा गया है। संवाद