पीलीभीत। रविवार सुबह महज आधे घंटे की बारिश ने ही शहर का हुलिया बिगाड़ दिया। शहर की ज्यादातर सड़कें तालाब भर गईं। निचले इलाकों में भी पानी भर गया। इससे लोगों को खासी दिक्कत हुई। जलभराव ने सफाई अभियान की हकीकत सामने ला दी है।
बारिश से चावला चौराहा के आगे सड़क पर पानी भर गया। इससे राहगीरों के साथ ही दुकानदारों को भी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद जब पानी कम हुआ तब आवाजाही शुरू हो सकी। इसके अलावा मोहल्ला सुनगढी, देशनगर, अशोक कॉलोनी, बसीरखां, लाल रोड, चूड़ी वाली गली और अग्रवाल सभा भवन के पास पानी भरा रहा। गलियों में पानी भर जाने के कारण लोग घरों में कैद होकर रह गए।
स्टेशन रोड पर तो निकलना हो दुश्वार हो गया
बारिश में स्टेशन रोड के दुकानदारों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। यहां नाला चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर भर जाता है। कुछ देर की बारिश में ही पूरी सड़क तालाब बन जाती हैै। लोगों की आवाजाही बंद हो जाती है। प्रशासन ने बारिश से पहले ही नाले की सफाई हो जाने का दावा किया था, लेकिन लोगों को जलभराव से निजात नहीं मिल सकी है।
00
चूड़ी वाली गली में भर गया घुटनों तक पानी
आधा घंटे की बारिश में ही शहर की ज्यादातर सड़कों पर पानी भर गया। चूडी वाली गली को देखकर तो ऐसा लग रहा था जैसे कोई ब्रांच नहर हो। संकरी गली में घुटनों तक पानी भर जाने से लोगों को खासी दिक्कत हुई। दुकानदार भी करीब दो घंटे तक दुकानों में ही कैद होकर रह गए। 00
अशोक काॅलोनी में भी भर गया पानी
शहर के अधिकांश मोहल्लों के साथ ही अशोक कॉलोनी में भी बारिश का पानी सडक पर भर गया। निकासी के लिए नाली बंद होने के कारण समस्या गहरा गई। सडक पर भरा पानी कुछ लोगों की दुकान और घर के गेट के सामने भी एकत्र हो गया। पानी गुजरने के बाद लोग गंदगी को साफ करते दिखाई दिए।
00
आधा घंटे में हुई 10 मिमी बारिश
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सुबह महज आधा घंटे में ही 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। अभी दो दिन तक बारिश की और संभावना है। हालांकि बारिश तेज नहीं होगी।
शहर में हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड पर हुआ जलभराव । संवाद
शहर में हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड पर हुआ जलभराव । संवाद
शहर में हुई बारिश के बाद स्टेशन रोड पर हुआ जलभराव । संवाद