फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक माह पहने बनाई गई सड़क फिर उखड़ने लगी

Fri, 22 Dec 2023 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब एक महीना पहले मेडिकल कॉलेज परिसर में 22 लाख रुपये की लागत से बनी 600 मीटर हॉटमिक्स सड़क फिर से उखड़ गई। मामले में नगर पालिकाध्यक्ष ने जेई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। निर्माण इकाई का भुगतान रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज को जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल थी। मरीजों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको ध्यान में रखते हुए सड़क का निर्माण कराने की योजना तैयार की गई। शाहजहांपुर की एक निर्माण इकाई को 22 लाख रुपये में 600 मीटर हॉटमिक्स सड़क निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बताते हैं कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से एक महीने में ही सड़क की परतें उधड़नी शुरू हो गई। करीब 10 दिन पहले ब्लडबैंंक के पास सड़क के किनारे दरार आ गई। ठेकेदार ने आनन-फानन में तारकोल डालकर दरार भर दी। ऊपर से मिट्टी डाल दी गई, ताकि भरी गई दरार दिख न सके। अब एक बार फिर से कई जगह से सड़क की बजरी उखड़ने लगी है। सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से एक महीने में ही सड़क की परतें उधड़ने लगीं। पालिका अध्यक्ष ने ठेकेदार का भुगतान रोकने के आदेश दिए हैं। ठेकेदार को आधा भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन


सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। जेई से रिपोर्ट मांगी गई है। स्वयं भी निरीक्षण कर स्थिति को देखा जाएगा। ठेकेदार का भुगतान रोकने को कहा गया है।- डाॅ. आस्था अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें