फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राजस्व टीम ने रेलवे के साथ शुरू कराया कॉलोनियों में जलनिकासी का कार्य

Wed, 10 Sep 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मंगलवार के अंक में प्रका​शित खबर।
विज्ञापन
पीलीभीत। अलीगंज रोड पर स्थित कॉलोनियों में तीन फुुट तक जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मंगलवार को जब कॉलोनी में जलभराव की स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित की गई तब कही जाकर प्रशासन की आंखें खुली। इसके बाद राजस्व व रेलवे की टीम ने स्थलीय निरीक्षण के साथ जलनिकासी की व्यवस्था तेज की है। क्षेत्र पंचायत की टीम ने अपने पंप सेट आदि को जलनिकासी के लिए निरंतर चलाना शुरू किया है।
विज्ञापन

अलीगंज ग्राम पंचायत की तीन कॉलोनी कृष्ण कॉलोनी, महाराणा प्रताप कॉलोनी व अखिलेश बिहार में जलभराव की स्थिति बहुत ही खराब है। तीन फुट तक कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है, इसमें बीते सप्ताह एक युवक की डूबकर मौत भी हो गई थी।
इधर, लोगों की समस्या को लेकर अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को परेशानियों के सैलाब में गोता खा रहे बाशिंदे शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इसपर संज्ञान लेते हुए डीएम ने राजस्व अफसरों को स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद रेलवे से तालमेल बैठाते हुए मंगलवार को नाले को खोदकर जलनिकासी का कार्य तेज कर दिया गया। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार प्रखर, बीडीओ, जेई निर्माण व रेलवे के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
-

वर्जन
कुछ रेलवे की आंतरिक लाइन बिछी हुई थी, जहां पर खोदाई करने पर रेलवे द्वारा आपत्ति जताई जा रही थी। रेलवे से तालमेल बैठाकर खोदाई का कार्य मंगलवार से तेज कर दिया गया है। राजस्व की टीम लगातार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

विजय वर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें