फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सतर्कता से गड़बड़ी रोकने की जिम्मेदारी बूथ स्तर पर बीएलओ की

Wed, 17 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सपा की बीएलए समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व राज्यसभा सांसद वीरपाल सिंह यादव- कार्यकर्ता
विज्ञापन
पूरनपुर। सपा की समीक्षा बैठक में बीएलओ की भूमिका पर जोर दिया गया। कहा गया कि बूथ स्तर पर गड़बड़ी रोकने की जिम्मेदारी बीएलओ की होती है। बीएलए बूथ स्तर पर गड़बड़ी पर नजर रखने के साथ सतर्कता रखें।
विज्ञापन

बुधवार को एक होटल में हुई बैठक में सपा के पूर्व राज्यसभा सासंंद, सपा के लोकसभा प्रभारी वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकतंंत्र की मजबूती में बीएलओ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सतर्कता और ईमानदारी से कार्य करते हुए बीएलओ गड़बड़ी पर नजर रखें।
सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में सभी को जुटना है। सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने कहा कि एकजुटता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है। एसआईआर में मतदाता सूची को लेकर बीएलओ भी पूरी सतर्कता बरतें। ताकि किसी भी वर्ग के वोटर का नाम मतदाता सूची में कट न पाए। बैठक में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, अजय भारती, पवन सिंह यादव, नोमान अली वारसी, संजय खान आदि ने विचार रखे। संचालन सपा विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें