फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का लिया संकल्प

Tue, 25 Oct 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का लिया संकल्प - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में हुए सुरक्षित दीपावली, शुभ दीपावली जागरूकता कार्यक्रम में दीपावली के दौरान फैलने वाले प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ लोगों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।  
विज्ञापन

शहर के गुरु हरगोविंद गल्र्स हाईस्कूल में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में पर्यावरण प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण व वैश्विक ताप वृद्धि के प्रति छात्राओं को जागरूक किया गया। डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर आतिशबाजी की परपंरा के चलते  हृदय, दमा रोगियों, गर्भवती महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है। इससे उनकी जान भी जा सकती है। पेड़ पौधों पर भी प्रदूषित गैसों का लंबे समय तक प्रभाव रहता है। प्रधानाचार्य रचना गंगवार ने बताया कि आतिशबाजी के दौरान कार्बन डाइआक्साइड व कार्बन मोनो आक्साइड उत्पन्न होती है। जो जीव जंतुओं व वनस्पति के लिए भारी तादाद में क्षति पहुंचाती है।  वहीं आए दिन पटाखा फैक्ट्री में जानमाल के नुकसान की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। सभी को प्रदूषण रहित दीपावली मनाना चाहिए ताकि हम अपने पर्यावरण को सुरक्षित रख सके। कार्यक्रम में पटाखों को प्रयोग न करने की अपील की गई। इस दौरान पोस्टर, स्लोगन व प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें  अंशिका सक्सेना, सरनरदीप कौर, जानवी गिहार, शिवांगी, कोमल शर्मा, अंकिता, मुस्कान, तमन्ना, अनुष्का, हिमानी, हिमांशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया। क्लब के समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने छात्राओं को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने व इसके प्रचार प्रसार का संकल्प दिलाया। इस मौके पर शिक्षिका सीता त्यागी, झूनु चक्रवती, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें