फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दिन दर्ज हुई प्रधान को पीटने के मामले की रिपोर्ट, एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने मीरपुर वाहनपुर में शुक्रवार की शाम हुए झगड़े की रिपोर्ट शनिवार को विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज कर ली। इस झगड़े में प्रधान और उनके परिवार के दो लेाग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
विज्ञापन


गांव मीरपुर वाहनपुर के प्रधान मोहम्मद मियां, उनके भतीजे दानिश और हसन मियां से गांव के ही कुछ लोगों ने शुक्रवार की शाम पुरानी रंजिश के तहत घर में घुसकर मारपीट की थी और गला दबाकर जान से मारने को कोशिश की थी। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी थी। अब तक मोहम्मद मियां उपचार कराते रहे। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होने पर मोहम्मद मियां ने शनिवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी।
एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव के ही शाहिद, सजिद, शाकिर, आकिब, रोहिद को नामजद किया गया है और उनके दो साथियों को अज्ञात बताया गया है। पुलिस ने इनमें से एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें