मोहल्ला दुर्गा प्रसाद के एक बारात घर में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में (पीलीभीत रत्न श्री) सम्मान मिलने वाले मोहल्ला दुबे निवासी समाजसेवी आशीष गुप्ता का स्वागत किया गया।
चार मई को पीलीभीत में राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद द्वारा समाजसेवी अशीष गुप्ता को पीलीभीत रत्न श्री सम्मान दिया गया था। सम्मान मिलने पर नगर के एक बारात घर में कार्यक्रम आयोजित कर उनके शुभचिंतकों ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र जायसवाल, गौरव गुप्ता, दीपक कश्यप, विनोद, गुड्डू गुप्ता, संतोष, संजय, अंकित, रामस्वरूप, विवेक कुमार, किशोर कुमार, राहुल कुमार, अनुज कुमार और दीदार सिंह आदि लोग शामिल रहे।