न्यूरिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर जांच करती औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ।स्रोत:स्वयं
पीलीभीत। मेडिकल स्टोरों की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने न्यूरिया क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान लवकुश मेडिकल स्टोर से तीन औषधियों के नमूने लिए।
औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर न्यूरिया के शांति मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। जहां दवाओं से संबंधित अभिलेखों, क्रय एवं विक्रय व दवा भंडार की हकीकत को परखा। दवा भंडारण में अनियमितता मिलने पर स्टोर स्वामी को चेतावनी दी गई।
इसके अलावा गुलड़िया भिंडारा स्थित लवकुश मेडिकल व ओम मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान पर दवा भंडारण में अनियमितता मिलने पर उपस्थित व्यक्ति पर विधिक कार्रवाई की गई।
लवकुश मेडिकल स्टोर से तीन औषधियों के नमूने लिए गए। जिससे जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त को भेजी गई।