फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण कर कर रहे खेती

विज्ञापन
नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड की जमीन पर टीम के साथ अतिक्रमण की जानकारी करते नायब तहसीलदार अ​भिषेक
विज्ञापन
पूरनपुर। नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण को लेकर नायब तहसीदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में एसएसबी, राजस्व विभाग की टीम ने मंगलवार को सत्यापन शुरू किया। टीम को कई स्थानों पर नोमेंस लैंड पर खेती होना मिला।
विज्ञापन


तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नोमेंस लैंड पर अतिक्रमण को लेकर एसएसबी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। मंगलवार को नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम नोमेंसलैंड पर जांच के लिए पहुंची।

नायब तहसीलदार अभिषेक त्रिपाठी ने मोबाइल पर बताया कि मंगलवार को नेपाल सीमा पर गांव कंबोजनगर से टाटरगंज के समीप तक नोमेंस लैंड को देखा गया। कई स्थानों पर खेती होती मिली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले नोमेंस लैंड का सत्यापन करने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए संयुक्त बैठक कराई जाएगी। बैठक में एसएसबी के अलावा राजस्व, पुलिस, किसान और अतिक्रमणकारियों को भी बुलाया जाएगा, ताकि कब्जे हटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें