फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन मेडिकल स्टोरों की परखी हकीकत, तीन दवाओं के नमूने भी लिए

विज्ञापन
न्यूरिया क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर जांच करती औष​धि निरीक्षक नेहा वैश्य ।स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल स्टोरों की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने न्यूरिया क्षेत्र के तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान लवकुश मेडिकल स्टोर से तीन औषधियों के नमूने लिए।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नेहा वैश्य ने बताया कि सहायक आयुक्त औषधि के निर्देश पर न्यूरिया के शांति मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। जहां दवाओं से संबंधित अभिलेखों, क्रय एवं विक्रय व दवा भंडार की हकीकत को परखा। दवा भंडारण में अनियमितता मिलने पर स्टोर स्वामी को चेतावनी दी गई।
इसके अलावा गुलड़िया भिंडारा स्थित लवकुश मेडिकल व ओम मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान पर दवा भंडारण में अनियमितता मिलने पर उपस्थित व्यक्ति पर विधिक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

लवकुश मेडिकल स्टोर से तीन औषधियों के नमूने लिए गए। जिससे जांच और विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया। इसके अलावा निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें