परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चों ने नारों के माध्यम से लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।
कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक और दो, प्राथमिक विद्यालय केसरपुर के बच्चे एकत्र हुए। बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता निकाली। रैली को ग्राम प्रधान किरन सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में तमाम बच्चे नारे लिखी पटिट्काएं हाथ में लिए और नारे लगाते चल रहे थे। रैली प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आकर समाप्त हुई। इस मौके पर संकुल प्रभारी आलोक अवस्थी, शमीम फातमा, स्नेहलता, रितुल सिंह, भूपेंद्र सिंह, अवनीश कुमार, छोटेलाल, रामदयाल, रूबी, सीमा देवी, साजिया बी, सोमप्रभा मौर्य आदि मौजूद रहीं।