फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रागी जत्थे ने किया गुरुवाणी कीर्तन, संगत हुई निहाल

Thu, 12 Nov 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में प्रभात फेरी के दौरान एक स्थान पर शब्द कीर्तन करते श्रद्धालु - आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूरनपुर। बुधवार को सुबह साढ़े तीन बजे गुरुद्वारा श्री सिंह सभा से शुरू हुई प्रभातफेरी ब्लॉक रोड, कोतवाली रोड, होते हुए पंकज कॉलोनी में प्रेमचंद अरोड़ा के आवास पहुंची।
इसके बाद असम हाईवे के सिरसा चौराहा होते हुए सिरसा रोड पर गांव नरायनपुर में स्वर्ण सिंह के आवास पहुंची। दोनों स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भजन, कीर्तन किया। चाय का लंगर चला। प्रभातफेरी में श्रद्धालु भजन, कीर्तन करते चल रहे थे। गुरमेज सिंह ने शब्द कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के मुख्य ग्रंथी जसपाल सिंह ने अरदास की। प्रभातफेरी में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान रणजीत सिंह, बलजीत सिंह खैरा, कुलदीप सिंह, जसविंदर सिंह, अवधेश सिंह, सरनजीत सिंह, स्वर्ण सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें