फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबार्ड का उद्देश्य बताकर खोले 81 खाते

Mon, 13 Jul 2015 11:59 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबार्ड का 34वां स्थापना दिवस वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम के रूप मनाया गया। इस दौरान किसानों को नाबार्ड के उद्देश्य बातकर करीब 81 बचत खाते खोले गए। इस दौरान किसानों के स्वास्थ्य की जांच की गई और पौधरोपण भी किया गया।
विज्ञापन


विकासखंड मरौरी के गांव मुड़िया करीमगंज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि नाबार्ड किसानों के लिए काम करता है। यह सभी संस्थाओं को एक मंच पर लाकर विकास के लिए प्रेरित करता है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश ने कहा कि जो लोग जंगल से सटे इलाकों में रहते हैं, वह जंगल को कम से कम नुकसान पहुंचाएं।

नाबार्ड द्वारा जो किसान क्लब व स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं उनके माध्यम से काफी जागरूकता आई है। इस दौरान ग्राम समाज की भूमि पर पौधरोपण भी किया गया और किसानों को पौधे भी बांटे गए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने खरीफ सीजन की फसलों में लगने वाली बीमारियों और उनके बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य परीक्षण कैंप भी लगाया गया। इसमें ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच की गई। पशु चिकित्सा कैंप में पशुओं में होने वाली बीमारी और उनसे बचाव की जानकारी दी गई।

लीड बैंक के सहायक अधिकारी आशीष यादव के नेतृत्व में कैंप लगाकर ग्रामीणों के 81 बचत खाते खाते खोले गए। इस दौरान नाबार्ड पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। पहल ग्रामीण सेवा समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी किया। डीडीएम एके रावत ने नाबार्ड के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौक पर जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अनुराधा अवस्थी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें