बिलसंडा ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता।संवाद
बिलसंडा। विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक परिसर में भाकियू कार्यकर्ताओं का धरना दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि मांग पूरी न होने तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोमवार को तहसील अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे थे। किसानों का कहना था कि सरकारी योजनाओं के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास में घपलेबाजी हावी है। सचिव और प्रधान मिलकर पात्रों की जगह आपात्रों को योजनाओं का लाभ देने में जुटे हैं। शौचालय आदि योजनाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं। किसानों का कहना है कि समस्याओं का निस्तारण न होने तक धरना जारी रहेगा। संवाद