नियुक्ति पत्र वितरण करते विघायक स्वामी प्रवक्ता नंद।स्रोत:सूचना विभाग
पीलीभीत। मुख्यमंत्री की ओर से 1036 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण का यहां भी सीधा प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त सहायक शोध अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे।
गांधी सभागार में जनपद के स्वास्थ्य विभाग में नवचयनित दो सहायक शोध अधिकारियों (सांख्यिकी) अनिल कुमार एवं पीयूष कुमार सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. दलजीत कौर एवं विधायक बरखेड़ा प्रवक्तानन्द ने नियुक्ति पत्र दिए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी अशोक कुमार के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद