फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान के विरोध आए कालोनी वाले

Thu, 23 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध आए कालोनी वाले
विज्ञापन
शराब की दुकान आबादी बे बीच खोलने के विरोध में गुरुवार को कालोनी के लोग नायब तहसीलदार से मिले और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में शराब की दुकान कालोनी में न खोलने की मांग की गई है। दुकान जबरन खुलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की के नेतृत्व में एकत्र हुए लोगों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सदानंद सरोज को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि आसाम हाइवे पर स्थित शराब की दुकान को सुधीर कालोनी में खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया करीब पूरी की जा चुकी है। जिस स्थान पर दुकान खोलने के प्रयास हो रहे हैं। वह स्थल घनी आबादी के बीच है। आबादी के समीप कई धार्मिक स्थल भी हैं। धार्मिक स्थल और आबादी में महिलाओं का आवागन होता है। ऐसे में शराब की दुकान खुलने पर लोगों को भारी असुविधा होगी। शराब की दुकान को आबादी में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में शराब की दुकान को आबादी में खुलने से रोक लगवाने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में हरदीप सिंह, प्रवीन चौहान बाबू, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, संजय खान, ओमप्रकाश सिंह, मदन पाल, डॉ. प्रवीन अग्रवाल आदि प्रमुख लोग रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें