फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने देखा स्ट्रांग रूम

Thu, 23 Feb 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
डीआईजी ने देखा स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम को सुरक्षित रखने को बनाए गए स्ट्रांग रूम का डीआईजी आशुतोष कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद इसकी निगरानी को लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखीं। विधानसभा चुनाव की मतगणना मंडी समिति में होनी है। इसके लिए ईवीएम को भी मंडी की दुकानों में ही स्ट्रांग रूम बनाकर सुरक्षित रखवाया गया है। इसकी सुरक्षा में सीआरपीएफ के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस की ड्यूटी भी लगाई गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने बृहस्पतिवार को डीआईजी आशुतोष कुमार पीलीभीत पहुंचे। शाहजहांपुर में निरीक्षण करने के बाद पहुंचे डीआईजी ने चारों विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखी और इसके लिए तैनात सीआरपीएफ के जवानों और अधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान उन्होंने यहां लगाए गए सीसीटीवी के फुटेज भी देखे। सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी अधिकारियों व जवानों से एलर्ट रहने एवं प्रत्येक गतिविधि पर पैनी रखने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी पुलिस लाइन पहुंचे। यहां पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर बरेली रवाना हो गए। इस दौरान एसपी देवरंजन वमार्त, एएसपी रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह व ख्यालीराम आदित्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें