फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संविदाकर्मियों ने दी काम बंद करने की चेतावनी

Wed, 02 Mar 2016 11:02 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजलीघरों में तैनात संविदा कर्मियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार पर तीन माह से मानदेय न देने का आरोप लगाया है। संविदा कर्मियों ने मानदेय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विद्युत वितरण उपखंड पूरनपुर, शेरपुरकलां व घुंघचाई के तमाम संविदाकर्मी बुधवार को एसडीओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि संविदा कर्मियों को मानदेय ठेकेदार विजय राज सक्सेना के माध्यम से मिलता है। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पिछले माह से मानदेय नहीं दिया गया है। जिसके चलते उनके परिवारों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि मानदेय को लेकर ठेकेदार से कई बार कहा भी गया, लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। संविदा कर्मियों ने तीन दिन के भीतर मानदेय न मिलने पर काम बंद करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सर्वेश कुमार, रवि शर्मा, ताहिर अली, अरशद खां, साबिर, शमशार अली, श्यामा, राम सिंह, संजीव कुमार, शांतीस्वरूप, मोईन, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें