फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोजेदार पर कुल्ला करने की सूचना से पुलिस को छकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी
विज्ञापन

मामला दुकान की धुलाई के दौरान छींटे पड़ने का निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर के छिपियान मस्जिद चौराहे पर शुक्रवार रात रोजेदार पर कुल्ला करने के बाद विवाद होने की सूचना पर दो थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही विवाद कर रहे लोग जा चुके थे। जांच में मामला रोजेदार पर कुल्ला करने का न होकर दुकान की सफाई के दौरान मार्ग से गुजर रहे व्यक्ति पर पानी की छींटे जाने के बाद कहासुनी का निकला।
शहर के सुनगढ़ी क्षेत्र के छिपियान मस्जिद चौराहा के पास शुक्रवार रात दो लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। खुराफाती तत्वों ने रोजेदार पर कुल्ला करने का शोर मचा दिया। सूचना के बाद कोतवाल नरेश त्यागी, सुनगढ़ी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक झगड़ा करने वाले लोग मौके से जा चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि एक कबाड़ बेचने वाला व्यक्ति ठेला लेकर रास्ते से गुजर रहा था। दुकान की धुलाई करते समय पानी की छींटे उस पर चले गए। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट होने की बात सामने आई। हालांकि दोनों एक ही समुदाय के थे। स्थिति को सामान्य करने के लिए काफी देर तक पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात रखा गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि रोजेदार पर कुल्ला करने का मामला गलत था। दुकान की सफाई के दौरान पानी की छींटे आने से दो लोगों में कहासुनी हो गई थी। दोनों लोग एक ही समुदाय के थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें