फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने दर्ज की हत्या की रिपोर्ट तब परिवार वालों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। गांव गजरौला खास में वृद्ध रामचंद्र की हत्या के मामले में उनके परिवार वालों ने शव का तब अंतिम संस्कार किया जब किसान और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
रामचंद्र का शव मिलने के बाद पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस पर परिजन ने पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने के बाद अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। परिजन का कहना था कि नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज कर रही है। अंतत: पुलिस ने रामचंद्र के भाई सियाराम की ओर से गांव टंडोला निवासी किसान सुखपाल सिंह और उसके पुत्र जीवन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके बाद परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचंद्र की हत्या क्यों की गई, इस संबंध में पुलिस तफ्तीश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामचंद्र की हत्या पोस्टमार्टम से 18 घंटे पहले यानी मंगलवार रात करीब 11 बजे होने की आशंका जताई गई है। भाई सियाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को छह, सात बजे के बीच उसने रामचंद्र का मोबाइल मिलाया था। घंटी दो-तीन बार बजने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रामचंद्र के भाई सियाराम की ओर से किसान सुखपाल और उसके पुत्र जीवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के खुलासे को हर पहलू पर जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें