फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आठ वर्षीय बालिका से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

दोनों पक्षों में चल रहा दुकान मालिक व किरायेदारी का विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। आठ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है। पुलिस ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर विवाद चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र की महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। इस दौरान एक युवक अपने साथी के साथ घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी पुत्री को मिठाई खाने को दी। बालिका ने मना कर दिया तो उसे जबरन मिठाई खिला दी। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उनकी बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान बालिका की दादी घर पर आ गईं। तब दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत एसपी को डाक से भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत ने इमरान व एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इधर इंस्पेक्टर कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित पक्ष दुकानदार है। दुकान मालिक से लेकर सिविल कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। जनवरी की घटना दिखाई गई है। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें