फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ठप रहे 100 टेलीफोन

Mon, 20 Apr 2015 08:05 PM IST
बीसलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
केबिल कटने से ठप हुए नगर के सौ से अधिक टेलीफोन सोमवार को दूसरे दिन भी ठीक नहीं हो पाए। जिससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

18 अप्रैल की रात में नगर पालिका परिषद के ठेकेदार ने पुनर्निर्माण के लिए स्टेशन रोड का कुछ हिस्सा खुदवा दिया था। जिसमें बीएसएनएल की काफी केबिल भी कट गई थी। केबिल कट जाने से नगर के विभिन्न इलाकों के 100 से अधिक टेलीफोन ठप हो गए थे, जो अभी भी ठप पड़े हैं। टेलीफोन ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हो रही है। इस अव्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष है। बीएसएनएल के एसडीओ ज्ञानेंद्र गंगवार ने बताया कि मंगलवार को इस समस्या का समाधान हर हालत में कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें