फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी 860 प्रशिक्षु शिक्षकों ने दी परीक्षा

Tue, 25 Aug 2015 11:38 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अध्यापक बनने को प्रशिक्षु शिक्षकों दूसरे दिन भी परीक्षा में भाग लिया। दूसरे दिन 860 प्रशिक्षु शिक्षकों ने भाग लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन

जिले में सोमवार से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व बेसिक शिक्षा विभाग की देखरेख में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र में दो पालियों में परीक्षा शुरू हुई थी। इधर मंगलवार को भी दोनों पालियों में परीक्षा हुई। सुबह दस बजे से 12 बजे तक पहली पाली में शिक्षण विधियों व प्रारंभिक शिक्षा का संगठन, विज्ञान शिक्षण व कला एवं कार्य की परीक्षा तथा एक बजे से शुरू हुई दूसरी पाली में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन-क्रियात्मक शोध, गणित शिक्षा एवं स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य बीएल गौतम, बीएसए अंबरीष कुमार यादव, उप निदेशक कृषि एके सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। डायट प्राचार्य ने बताया कि राम इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को 460 व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 400 प्रशिक्षु शिक्षकों ने परीक्षा दी है। कोई भी प्रशिक्षु शिक्षक गैरहाजिर नहीं रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें