बरखेड़ा। खेत पर जा रहे वृद्ध को गांव के ही चार लोगों ने रोक लिया और लाठी-डंडों से पिटाई लगा दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में घायल को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव करनापुर करोड़ निवासी जसवंत सिंह ने बताया है कि 29 जून को पिता राम सिंह अपने खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही भूपराम, रमेश, रवि, राहुल ने उन्हें रोका और गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी से वार कर दिए। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। जानकारी के बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद