पूरनपुर। अधिवक्ता को कार्यालय से निकालने के विरोध में हो रही वकीलों की बैठक में पहुंचकर अफसर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली । साथ ही भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। इस पर वकीलों का गुस्सा शांत हो गया।
एक अधिवक्ता अपने मुवक्किल के साथ 14 अगस्त को एक अफसर से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान अफसर ने वकील को कार्यालय से बाहर कर दिया। शुक्रवार को वकील ने इसकी जानकारी प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारियों और साथियों को दी। इस पर वकीलों ने नाराजगी व्यक्त की और आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक में विचार-विमर्श शुरू किया। इसी दौरान उक्त अफसर वहां पहुंचे और अपनी गलती स्वीकार कर ली। प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्र ने बताया कि अफसर के गलती स्वीकार करने पर आंदोलन का निर्णय टाल दिया गया है। संवाद