बिलसंडा में एक दुकान पर खाद्य विभाग छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।संवाद
बिलसंडा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। इस दौरान फफूंदी लगी 15 क्विंटल मिठाई को नष्ट कराया।
रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार की दोपहर सहायक आयुक्त रामऔतार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तेजबहादुर और प्रेम सिंह ने बजरंग होटल से पेड़े का नमूना लिया। उसके बाद बमरोली तिराहा पर राम होटल से करीब 15 क्विंटल फफूंदी लगी मिठाई को नष्ट कराया। चुर्रासकतपुर में शिकायत पर छापा मारा। यहां सलीम किराना स्टोर से बेसन और सूजी का नमूना लिया गया।