फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एचआईवी मरीजों की संख्या में वृद्धि, 19 पुरुष व चार महिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में एचआईवी संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इस वर्ष के शुरुआती चार माह में पिछले वर्ष की तुलना में संक्रमण में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) के आंकड़ों की मानें तो पिछले चार माह में हुई 3513 मरीजों की एचआईवी जांच में 23 मरीज संक्रमित पाए गए, जबकि 2025 के शुरुआती चार माह में हुई 4332 की जांचों की अपेक्षा 14 मरीज संक्रमित मिले। इस वर्ष चार माह में अब तक जहां 19 पुरुष व चार महिलाएं संक्रमित हुई हैं। वहीं, पिछले वर्ष अब तक 13 पुरुष व एक महिला संक्रमित पाई गई थी। यानी पुरुषों का संक्रमित दर 32 प्रतिशत रहा।

एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस) एक ऐसा वायरस है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करता है। यह मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त, संक्रमित सुई और संक्रमित मां से बच्चे में फैलता है। रक्त में पाए जाने वाली इस घातक बीमारी का आंकड़ा पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 40 प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2026 में जनवरी में 799 जांचों में पांच, फरवरी में 955 जांचों में चार, मार्च में 794 जांचों में नौ, अप्रैल में 965 जांचों में पांच लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। अब तक कुल 3513 जांचों में 23 मरीज संक्रमित पाए गए। इसमें पुरुषों की संख्या 19 व महिलाओं की चार रही। 2025 में जनवरी माह में 1094 जांचों में दो, फरवरी 939 जांचों में चार, मार्च की 1841 जांचों में छह, व अप्रैल की 458 जांचों में दो मरीज पाए गए थे। कुल जांच 4332 पर संक्रमित 14 थे। आंकड़ों की मानें तो पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष संक्रमित मरीजों में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें