फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नए एसपी के सामने फर्जी वीजा गैंग की कमर तोड़ने की चुनौती

Thu, 24 Apr 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शासन ने मंगलवार की देर रात जिले के एसपी अविनाश पांडेय का स्थानांतरण कर दिया। उन्हें लखनऊ एसएसएफ में भेजा गया है। उनके स्थान पर रेलवे पुलिस अधीक्षक प्रयागराज अभिषेक यादव को जिले की कमान सौंपी गई है। नवागत एसपी के सामने जिले में फर्जी वीजा-पासपोर्ट का खेल और विदेश भेजने के नाम पर ठगी आदि के मामले चुनौती होंगे।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय के समय में जिले की पुलिस ने मुठभेड़ में तीन खालिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद आतंकियों के स्थानीय कनेक्शन खंगाले गए तो कई राज सामने आ गए। जिले में फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्र, वीजा और पासपोर्ट का भी खुलासा हुआ। एनआईए के 10 लाख के इनामी आतंकी कुलबीर सिंह सिद्धू के पूरनपुर क्षेत्र में रुकने की बात भी सामने आई। कई अन्य अहम जानकारियां भी शामिल आईं। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले आइलेट संचालकों और अन्य पर 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए। जांच के लिए विशेष सेल का गठन किया गया। पुलिस ने कई अन्य मामलों में भी सक्रियता से प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें