विवि के सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा
सोमवार को उपाधि महाविद्यालय समेत जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से विवि की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने परीक्षा केंद्रों पर छापामारी की, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं चढ़ा। शहर के उपाधि महाविद्यालय, राम लुभाई साहनी महिला महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर सोमवार को तीनों पालियों में परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय से आई फ्लाइंग स्क्वायड टीम में शामिल डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. एके सिंह व डॉ. सत्यप्रकाश ने उपाधि महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय में छापा मारा। टीम सदस्यों ने कई परीक्षा कक्षों का जायजा लिया, लेकिन कोई नकलची हत्थे नहीं लग सका। इधर, उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा ने बताया कि सोमवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई है। पहली पाली में 73 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। दूसरी पाली में 638 ने परीक्षा दी, जबकि 17 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेई ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि पहली व दूसरी पाली में 65 व 78 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में 135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। पूरनपुर व बीसलपुर स्थित परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई।