बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
सामाजिक चेतना अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल की 49 वीं वाहिनी की ओर से बुधवार को गभिया सहराई राजकीय इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें करीब तीन सौ से अधिक स्थानीय लोग शामिल हुए। इसके बाद दूसरा कार्यक्रम नागोरियाकट कंपनी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुआ। यहां भी काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए। एसएसबी के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार जोशी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही लोगों से बेटी के जीवन को सुनहरा बनाने के लिए उनको शिक्षित बनाने पर जोर दिया। संगीत व नाटक की प्रस्तुति के अलावा रविंद्र गोगा जादूगर ने तमाम हैरतअंगेज करतब दिखाए। इसे देख लोग भौंचक रह गए व कार्यक्रम की काफी सराहना की। इस मौके पर नागोरियाकट इंस्पेक्टर वासुदास, प्रदीप दास, प्रधान प्रशांत साना, भूदेव दास आदि मौजूद रहे।