फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए वन विभाग कराएगा तार फेसिंग

Wed, 21 Dec 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए वन विभाग कराएगा तार फेसिंग
विज्ञापन
जंगल से सटे क्षेत्रों में आए दिन वन्यजीवों के निकलने और इनके हमले पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में तार फेसिंग का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में छह किमी के लिए 15 लाख का प्रस्ताव तैयार कर डीएम को भेजा गया है। टाइगर रिजर्व के जंगलों से लगे क्षेत्र में वन्यजीवों के बाहर आने से फसलों के नुकसान के साथ मानव व वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इसके लिए जंगल के किनारे बसे लोग जंगल की बाउंड्री अथवा सुरक्षा के अन्य उपाय करने की मांग समय समय पर करते रहे हैं। पिछले दिनों माधोटांडा क्षेत्र के डगा निवासी अहमद खां पर हल्दीडेंगा में बाघिन ने हमला कर मार डाला था। इसके बाद जंगल से सुरक्षा की मांग पुन: उठी। वन्यजीव विशेष कर बाघ-बाघिन के जंगल से बार बाहर आने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को डीएम ने पहल कर वन विभाग से तार फेसिंग का प्रस्ताव मांगा था। इस पर वन विभाग ने हल्दीडेंगा क्षेत्र में जंगल की बाउंड्री पर हरदोई ब्रांच नहर से खारजा नहर तक लगभग छह किमी क्षेत्र में सोलर तार फेसिंग का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा है। छह किमी की इस सोलर तार फेसिंग पर करीब 15 लाख रुपये का खर्च आएगा। 
विज्ञापन

सात फिट ऊंचाई तक लगेंगे तार
जंगल के किनारे होने वाली इस सोलर तार फेसिंग की ऊंचाई करीब सात फिट रहेगी जिसमें आठ तार लगेंगे। सुरक्षा के लिहाज से नीचे के भाग में तार के बीच दूरी कम रहेगी जबकि ऊपर की ओर बढ़ने के साथ ही बीच की दूरी अधिक रहेगी।
विज्ञापन

वन्यजीवों से सुरक्षा के लिए जंगल की बाउंड्री पर सोलर तार फेसिंग का प्रस्ताव बनाकर डीएम को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा।
- कैलाश प्रकाश, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें