फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकेतों से संदेश देकर व मिनारे बनाकर दिखाई प्रतिभा

Tue, 15 Dec 2015 11:01 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय स्काउट रैली के दूसरे दिन सुबह पर्यावरण एवं स्वच्छता रैली निकाली गई। दोपहर बाद जिला जज ने कैंप फायर का उद्घाटन किया। स्काउट गाइड ने संकेतों से संदेश देकर व मिनारें आदि बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

गांधी स्टेडियम में चल रही जनपदीय स्काउट गाइड रैली के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह पर्यावरण रैली निकाली गई, जिसे डीआईओएस जेके वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण के रैली वापस स्टेडियम पहुंची। इसके बाद शारीरिक दक्षता कार्यक्रम हुए, जिसमें स्काउट गाइड ने मिनारे बनाई, योगासन व व्यायाम का प्रदर्शन किया साथ ही संकेतों से संदेश का आदान प्रदान किया। आपदा प्रबंधन कार्यक्रम के तहत आग में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित निकालने का प्रदर्शन किया। दोपहर के बाद के कार्यक्रमों में कैंप फायर का आयोजन हुआ। इसका जिला जज योगेश चंद्र त्रिपाठी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्काउड गाइड के माध्यम से बच्चों में विश्वसनीयता, वफादारी, भाईचारा, पशुप्रेम, अनुशासन, साहस, मितव्ययता अदि गुण विकसित होते हैं।
कार्यक्रम में अपर जिला जज शिवमणि शुक्ला, पंकज उपाध्याय, विजय कुमार गुप्ता, सीजेएम सुनील कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि डीडीओ एके सिंह चंद्रौल, प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, ब्रह्मशंकर गंगवार, उमाशंकर शर्मा, शशिबाला गुप्ता, रेनू सक्सेना, विजय कुमार पाल, प्रभा यादव, लक्ष्मी देवी, कलीम अतहर, रमाकांत शर्मा, वैभव, देवकी नंदन, सत्येंद्र मोहन शर्मा, ओमप्रकाश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें