फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पारा पहुंचा 36 डिग्री, तेज धूप ने किया बेहाल

विज्ञापन
तेज धूप व गर्मी से बचाव कर छाता लगाकर जाती छात्राएं ।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में तेज धूप से लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

दो दिनों से बादल बने रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। बृहस्पतिवार को तापमान फिर 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह नौ बजे के बाद से धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। गर्म हवा बहने से लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया। लोग मुंह और सिर ढककर घरों से निकले। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम 36.1 और न्यूनतम- 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अभी तापमान और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें