फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दैनिक यात्रियों के विरोध के बाद बढ़ाई गईं बोगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन की बोगियां कम होने पर दैनिक यात्रियों ने मंगलवार को स्टेशन परिसर पर जमकर हंगामा किया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने ट्रेन में तीन बोगियां बढ़ा दी हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम शाहजहांपुर को जाने वाली ट्रेन में बोगियां कम होने को लेकर अधिवक्ता हेमंत मिश्रा ने रेल अधिकारियों से शिकायत की थी। उनका कहना था कि इस रेल मार्ग पर पूर्णागिरि धाम को जाने वाले यात्रियों के अलावा अन्य यात्रियों का रोजाना आना-जाना रहता है।
ऐसे में सुबह और शाम वाली ट्रेन में बढ़ी संख्या में यात्री होते हैं। यात्रियों को खड़े होकर व जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। इसके बाद दैनिक यात्रियों ने मंगलवार को स्टेशन अधीक्षक के पास पहुंचकर शिकायत करनी चाही, लेकिन कक्ष में ताला लगा मिला।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों ने रेल प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और रेल अधिकारियों से फोन पर बात की। रेल अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रेन में तीन बोगियां बढ़ा दी। स्टेशन अधीक्षक धर्मेद्र ने बताया कि शाहजहांपुर रेलखंड पर ट्रेन में बोगियों को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें