फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 40 डिग्री के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान, गर्मी से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी का सितम दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है। सुबह से शाम तक तेज धूप लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर किए है। दिन में शहर की सड़कों और बाजार में सन्नाटा नजर आ रहा है। सोमवार को गर्मी का सितम अधिक दिखा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले का तापमान एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। सुबह से खिल रही तेज धूप का असर शाम तक देखा जा रहा है। सोमवार को भी यही हाल रहा। सुबह छह बजे धूप खिली और दिन में तपन इस कदर बढ़ी की सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई। धूप की तेजी के चलते सड़कों पर आवाजाही करने वाले अधिकांश लोग सिर ढके नजर आए।
इसके साथ ही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, गन्ना और बेल का जूस के ठेलों पर अधिक खड़े दिखाई दिए। दिन भी तेज धूप का असर रहा। शाम पांच बजे के बाद मौसम में कुछ राहत हुई। इसके बाद लोग घरों से निकले। धूप के चलते बाजार में दिन भर छाया सन्नाटा शाम होने के बाद रौनक में बदला।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम 39.1 व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम 38.1 व न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें