फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया गुरु हरगोविंद सिंह का जन्मदिन

Sun, 05 Jul 2015 10:51 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
छेवीं पातशाही गुरुद्वारे में गुरु हरगोविंद सिंह जी की जन्मदिन श्रद्धाभाव से मनाया गया। अखंडपाठ का भोग पड़ा और जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। इस मौके पर लंगर भी सजाया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान स्थित छेवीं पातशाही गुरुद्वारे की स्थापना गुरु हरगोविंद सिंह की नाम पर हुई थी। गुरुद्वारे को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। तीन दिन से चल रहे अखंडपाठ का सुबह भोग पड़ा। इसके बाद नानकमत्ता से आए जत्थों ने गुरु महिमा का बखान किया। मुख्य ग्रंथी शेर सिंह ने गुरुद्वारे के सभी से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। दोपहर तक चले कार्यक्रम के साथ ही लंगर भी सजाया गया।
जन्मोत्सव को लेकर संगत में काफी उत्साह देखा गया और सभी पूरी श्रद्धा से गुरु के दरबार में मत्था टेका। शाम को गुरुद्वारे की ओर से संगत को धार्मिक फिल्म 'चार साहिब जादे दिखाई गई। इसे देखने बड़ी संख्या में संगत गुरुद्वारे में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें