अमरिया। दहेज से नाखुश ससुरालियों ने कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर अमरिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कैंचू टांडा निवासी गंगाराम ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री शांति की शादी 21 अप्रैल 2024 को न्यूरिया थाना के गांव कैम निवासी महेंद्र के साथ की थी। शादी में उसने हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया, लेकिन उससे पुत्री के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि पति के अलावा सास ओमवती, ननद मंजू, जेठ धर्मेंद्र अतिरिक्त दहेज के रूप में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पूर्व में पीटकर पुत्री को घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी है। संवाद