फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर तीसरी बार घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह की सलीमा को मारपीट कर तीसरी बार घर से निकाल दिया गया। पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसके पति से तलाक दिलाने और पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सलीमा ने बताया कि मोहल्ला ढका जमीमा पूरनपुर निवासी शान मोहम्मद से 2020 में उसका निकाह हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद दहेज की मांग कर उसका देवर जीलानी, जान मोहम्मद, गौस मोहम्मद, ससुर शकील, सास मैसर, ननद महक और दूसरी ननद गोला निवासी अन्नो ने उसका शारीरिक, मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया।
सात अगस्त 2022 को एक कार्यक्रम की दावत देने आए तो उनको को भी भगा दिया। उसका आरोप है कि पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत भी हो गई। पुलिस ने उसकी ओर से रिपोर्ट दर्ज की, तब ससुरालियों ने उसके मायके पक्ष के लोगों पर दवाब बनाकर समझौता कर लिया और उसे घर ले आए।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद फिर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसको पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। तब समझौता होने पर फिर ससुराल वाले अपने साथ ले आए। एक महीने पहले उसने एक पुत्री को जन्म दिया। तब ससुरालियों ने पुत्र न होने का ताना देकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पति से तलाक दिलाने और पति की दूसरी शादी करने की धमकी दी। पुलिस ने सलीना की ओर से उसके देवरों, ननदों, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें