घुंघचाई। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
घुंघचाई क्षेत्र के गांव लुकटिहाई टांडा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। आरोप है कि अब ससुराली उससे एक बाइक व नकदी की मांग कर रहे हैं। 30 सितंबर को ससुरालियों ने उसको लात-घूंसों व डंडों से मारा पीटा। एक अक्टूबर को फिर से ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।