फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यशैली न बदली तो लाइन में होंगे थानेदार

Mon, 04 May 2015 11:50 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक लेकर कानून व्यवस्था व अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थानेदार अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। सुधार न लाने वाले थानेदारों को लाइनहाजिर करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सोमवार की शाम पुलिस लाइंस सभागार में एसपी जेके शाही ने अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक के पूर्व उन्होंने पुलिस सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने थानेदारों की बैठक ली और विवेचनाओं, चोरी-लूट आदि घटनाओं की समीक्षा की। थानेवार वांछित, वारंटी, ईनामी अपराधियों की जानकारी लेकर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी ने कहा कि पीड़ितों के साथ पुलिस द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें आ रहीं हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधों पर नियंत्रण जनता के सहयोग से मिल सकता है। थानेदार अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और थाने में रात रुकने के बजाय सड़कों पर गश्त करें। कार्यशैली में बदलाव न लाने वाले थानेदारों को लाइन में भेजा जाएगा। बैठक में एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ सिटी, पूरनपुर, बीसलपुर, जहॉनाबाद सीओ के अलावा सभी कोतवाल व थानेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें