पीलीभीत। महोफ रेंज में लंगड़ाकर चलने वाली बाघिन की मौजूदगी ट्रेस होने के साथ उसके चलने में आराम होने की बात सामने आई है। विभागीय अफसरों के अनुसार बाघिन को पकड़ने के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए बाघिन की परेशानी काफी सामान्य दिख रही है। इसको देखते हुए उसे रेस्क्यू करने का निर्णय फिलहाल टाल दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से दो टीमों को नियमित रूप से निगरानी के लिए लगाया गया है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि बाघिन को पूर्व की अपेक्षा चलने में आसानी हो रही है। इसके चलते उसे पकड़ने की प्रक्रिया पर अमल नहीं किया जाएगा। टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया है। संवाद