फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में घुसकर बकरी को ले गया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के गांव जनता फार्म कबीरगंज निवासी रामस्वरूप के घर में सोमवार को तेंदुआ घुस गया और घर से बकरी को उठा ले गया। बकरी का अधखाया शव घर के पास गन्ना के खेत में मिला। सूचना पर संपूर्णानगर रेंज की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुआ की चहलकदमी पर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे तेंदुआ बकरी को गन्ना के खेत में खींच ले गया। शोर-शराबा होने पर लोगाें ने लाठी, डंडों से लैस होकर गन्ने के खेत में उसकी तलाश की, लेकिन तब तक तेंदुआ भाग गया। वहां बकरी का अधखाया शव गन्ना के खेत में मिला। संपूर्णानगर रेंजर विक्रम शर्मा ने बताया कि सूचना पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। मुआवजा के लिए पीड़ित से आवेदन मांगा गया है। रेंजर ने बताया कि मार्च महीने तक क्षेत्र में बाघ, तेंदुए से पशुओं की हुई मौत पर 93 पशुपालकों को मुआवजा दिया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें