फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एसडीएम के पास न्याय की भीख मांगने पहुंचा ग्रामीण

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील कार्यालय में एसडीएम के पास कटोरा लेकर पहुंचा ग्रामीण बादाम सिंह।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। तहसील कार्यालय में सोमवार को कटोरा लेकर एक ग्रामीण एसडीएम के पास न्याय मांगने पहुंचा। उन्होंने तहसीलदार को मामले की जांच सौंप दी है।
विज्ञापन



तहसील क्षेत्र के गांव नगीपुर अकोला निवासी बादाम सिंह ने बताया कि उनके पास केवल तीन बीघा जमीन है लेकिन फिर भी हल्का लेखपाल ने उनका आय प्रमाण पत्र बनवाने के संबंध में 40 हजार वार्षिक आय होने की रिपोर्ट लगा दी और प्रमाण पत्र बना दिया। यह प्रमाण पत्र उनके किसी काम का नहीं है।
उन्होंने इसके बाद संबंधित लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार से मामले की शिकायत की लेकिन इनमें से किसी ने भी नहीं सुनी। परेशान होकर उसने सोमवार को तहसील कार्यालय में आकर एसडीएम नागेंद्र पांडेय को इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। निरस्त कराकर उनकी वास्तविक आय का प्रमाण पत्र दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार करम सिंह को मामले की जांच सौंपी है। बादाम सिंह ने बताया कि यदि उन्हें एसडीएम के स्तर से न्याय नहीं मिला तो वह पीलीभीत जाकर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से भी मिलेंगे।
विज्ञापन


लेखपाल निलंबित

पीलीभीत। ग्रामीण बादाम सिंह के मामले में एसडीएम बीसलपुर ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले में एसडीएम ने पाया कि लेखपाल ने वास्तव में संपत्ति से अधिक का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। इस वजह से ग्रामीण को बेटी की शादी के लिए अनुदान नहीं मिल पाया। एसडीएम ने जांच की जिम्मेदारी तहसीलदार को सौंप दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें