फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एक साथ हुआ पिता-पुत्री और दामाद का अंतिम संस्कार

Fri, 06 Jun 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। सेल्हा गांव में सेप्टिक टैंक में गैस का रिसाव होने से दंपती समेत परिवार के तीन लोगों की हुई मौत के बाद बृहस्पतिवार को तीनों के शव गांव पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। बड़ी पुत्री के पुत्र (नाती) ने नाना और मासूम तीन पुत्रियों ने अपने माता-पिता को मुखाग्नि दी। जनप्रतिनिधि और अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सेल्हा में बुधवार को दोपहर करीब चार बजे दर्दनाक घटना हुई थी। घर के बाहर बने सेप्टिक टैंक में सफाई के दौरान पुराने टैंक से गैस का रिसाव होने से एक ही परिवार के प्रह्लाद मंडल (60), उनकी पुत्री तनु विश्वास (32) व तनु के पति कार्तिक विश्वास (40) की दम घुटने से मौत हो गई थी।
पुलिस के अलावा तहसीलदार कलीनगर वीरेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाई थी। इसके बाद तीनों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया था। बृहस्पतिवार को पोस्टमाॅर्टम के बाद तीनों के शव पहुंचे तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में तीनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रह्लाद को बड़ी पुत्री के पुत्र (नाती) प्रतीक, और मृतक माता-पिता कार्तिक और तनु को तीनों मासूम पुत्रियों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान राजस्व टीम के अलावा महादेव गायन, अनुराग, भगवती सिंह समेत भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें