फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 25 प्रत्याशियों के नामांकन 

Fri, 27 Jan 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
अंतिम दिन 25 प्रत्याशियों के नामांकन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को रिकार्ड 25 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसी के साथ जिले की चारों विधान सभा सीटों पर अब तक नामांकन कराने वालों की संख्या 47 हो गई है। इसमें सर्वाधिक 14 प्रत्याशी बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में हैं। जिले की चारों विधानसभाओं के लिए 20 जनवरी से शुरू हुए नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन था। सुबह कुछ देर मौसम साफ होने के बाद बारिश भी हुई। बारिश के बीच राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं निर्दलीय मिलाकर 25 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए। इसमें शहर, बरखेड़ा और पूरनपुर विधानसभा के लिए 7-7 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। पीलीभीत सदर विधानसभा के लिए रालोद के भूपराम उर्फ भवानी, जन अधिकार मंच के शैलेंद्र कुमार गंगवार, जनशक्ति एकता पार्टी के चंद्रसेन गौतम, राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के यूसुफ मलिक, निर्दल उम्मीदवार के रूप में भाजपा से  बागी हुई राजरानी लोधी के अलावा  शरद जायसवाल व भाजपा प्रत्याशी संजय गंगवार के भाई विजय गंगवार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। बरखेड़ा में सर्वसंभाव पार्टी के सरवाज अहमद, मानव क्रांति दल के प्रेम स्वरूप के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राज्यमंत्री हेमराज वर्मा के भाई अरूण वर्मा, गन्ना समिति चेयरमैन ज्ञानवती के पति संतराम वर्मा, नरायनलाल, नीता देवी व सूर्य प्रकाश ने नामांकन कराया। वहीं पूरनपुर क्षेत्र से सर्वसमाज कल्याण पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रामऔतार हिटलर की पत्नी नत्थो देवी, भाकपा माले के श्यामबिहारी, राष्ट्रीय लोकदल की आयशा बेगम, लोक गठबंधन पार्टी के ओमकार, निर्दलीय रामेश्वर दयाल, राजेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। बीसलपुर सीट से रालोद के डॉ. नागेश पाठक, माकपा के भीमसेन, सर्वसंभाव पार्टी के धर्मेन्द्र कुमार, निर्दलीय रामपाल मिश्रा व देशराज शर्मा ने अपने पर्चे दाखिल किए। 
विज्ञापन

देरी के कारण मायूस हुए दो प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए शहर सीट से ललौरीखेड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख लोकेश गंगवार और बरखेड़ा से रविशंकर महातिया भी कलेक्ट्रेट पहुंचे। हालांकि मुख्य द्वार पर पुलिस ने उन्हें अंदर जाने दिया, लेकिन संबंधित निर्वाचन अधिकारियों ने समय अधिक होना बताकर उन्हें वापस कर दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण को पहुंचे चुनाव प्रेक्षक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें