फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रस्तावित बरातघर की जमीन पर कब्जा, दो विभाग ने कराया खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर तहसील के सिमरा गांव में सांसद निधि से बनना हुआ था तय
विज्ञापन

कलीनगर। सांसद निधि से बनने वाले बरातघर की प्रस्तावित जमीन पर कब्जे को खाली कराया गया। शुक्रवार को राजस्व, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन को कब्जामुक्त कराया। अफसरों का कहना है कि प्रस्ताव भेजने से पूर्व जमीन खाली थी, बाद में कब्जा किया गया। हालांकि अब निर्माण को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के सिमरा गांव में पिछले साल सामुदायिक विकास निधि से बरातघर बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से गांव में स्थित 0.069 हेक्टेयर सरकारी जमीन को चिह्नित करने के बाद प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से निर्माण शुरू करने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। टीम ने जब मौके पर जाकर जमीन की स्थिति को देखा तो उसपर कब्जा होना पाया गया। जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को राजस्व लेखपाल राजेश कुमार, अंकित और सुखलाल के अलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता विशाल सक्सेना के साथ टीम मौके पर पहुंची। माधोटांडा पुलिस का सहयोग लेकर प्रस्तावित जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जमीन को कब्जामुक्त कराया है। जमीन पर बरातघर प्रस्तावित है। इसका ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कार्य कराया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें