पीलीभीत। किशनगंज-लालकुआं-किशनगंज वाया गोरखपुर विशेष गाड़ी का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन किशनगंज से प्रत्येक बृहस्पतिवार को और लालकुआं से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित की जा रही है। अब यह ट्रेन जनकपुर स्टेशन पर भी ठहराव करेगी।
जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 05741 किशनगंज बृहस्पतिवार को सुबह 08.30 बजे चलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 06.30 जनकपुर रोड पहुंचेगी। इसके बाद अन्य स्टेशनों से होते हुए 01.45 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। संवाद