फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेहूं खरीद केंद्र बढ़ाने, बकाया गन्ना भुगतान का उठा मुद्दा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में एडीएम रो​शनी यादव को ज्ञापन देते किसान नेता। स्रोत संगठन - फोटो : मासूम की मौत के बाद जिंदगी और मौत से जूझ रही मां।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने पंचायत के बाद एडीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन

पीलीभीत। भाकियू अराजनीतिक की मासिक पंचायत मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें गेहूं खरीद केंद्र की संख्या बढ़ाने, गन्ना भुगतान समेत अन्य मुद्दों को शामिल करते हुए एडीएम रोशनी यादव को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आगामी सरकारी गेहूं खरीद को लेकर मांग की कि जिले में कम से कम 180 से 200 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे किसानों को अपनी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। पूरनपुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी पर गन्ना किसानों के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में भी उनकी तैनाती विवादित रही है। शिकायत के बाद भी उन्हें नहीं हटाया गया। पंचायत में ग्रामीण क्षेत्रों की जर्जर लिंक सड़कों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तार फेसिंग न होने से जंगली जानवरों द्वारा फसलों को हो रहे नुकसान का मुद्दा उठाया गया। पंचायत में जिला उपाध्यक्ष बलजीत सिंह चीमा, पूरनपुर तहसील अध्यक्ष कुलवंत सिंह सोनी, बालकराम, सर्वेश कुमार, तरसेम सिंह, ओमकार श्रीवास्तव, सतीश कुमार, हेमराज वर्मा, रोशन लाल वर्मा, पूरनलाल, निर्मल सिंह, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें